Vande Bharat Train: खुशखबरी, एक नहीं, तीन वंदे भारत ट्रेनें होंगी लॉन्च, जानें रूट और समय

Published On: August 6, 2025
Follow Us
three-vande-bharat-trains-launch-route-details
---Advertisement---

प्रधानमंत्री जिन तीन नई वंदे भारत को लॉन्च करने जा रहे हैं, उसमें एक बेंगलुरु-बेलगावी वंदे भारत है। इसके अलावा, नागपुर के अजनी से पुणे और अमृतसर से श्री माता वैष्णोदेवी कटरा के लिए चलाई जाएगी।

देशभर में सभी राज्यों में अब वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं। इससे न सिर्फ यात्रियों का समय बचता है, बल्कि उन्हें अच्छी सुविधाएं भी ट्रेन में मिलती है। अब रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। दरअसल, एक नहीं, बल्कि तीन-तीन नए रूटों पर वंदे भारत ट्रेनें लॉन्च होने जा रही हैं। खुद पीएम मोदी इन ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह जानकारी दी है।

प्रधानमंत्री जिन तीन नई वंदे भारत को लॉन्च करने जा रहे हैं, उसमें एक बेंगलुरु-बेलगावी वंदे भारत है। इसके अलावा, नागपुर के अजनी से पुणे और अमृतसर से श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा के लिए चलाई जाएगी। पीएम मोदी रविवार को कर्नाटक दौरे पर हैं और वहीं से तीनों वंदे भारत को हरी झंडी दिखाएंगे।

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने पोस्ट किया, ”पीएम मोदी इस रविवार को अपने कर्नाटक दौरे के दौरान तीन वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। ये नई वंदे भारत ट्रेनें बेंगलुरु-बेलगावी, नागपुर के अजनी-पुणे और अमृतसर-श्री माता वैष्णो देवी कटरा के बीच चलेंगी। मेरे पूर्व अनुरोध के अनुसार, बेंगलुरु-बेलगावी वंदे भारत ट्रेन को मंजूरी दे दी गई है। यह ट्रेन सुबह 5:20 बजे बेलगावी से रवाना होगी और दोपहर 1:50 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी।

इसी तरह, बेंगलुरु से वापसी यात्रा दोपहर 2:20 बजे शुरू होगी और रात 10:40 बजे बेलगावी पहुंच जाएगी। इस वंदे भारत से बेंगलुरु, तुमकुरु, दावणगेरे, हावेरी, हुबली, धारवाड़ और बेलगावी के बीच संपर्क बेहतर होगा। इसके अलावा, बीजेपी सांसद जगदीश शेट्टार ने कहा कि पदभार ग्रहण

करने के बाद से ही वे इस मांग को आगे बढ़ा रहे थे। शेट्टार ने नई दिल्ली में संवाददाताओं से कहा, “मैंने रेल मंत्री से इस बारे में बात की और प्रस्ताव को सैद्धांतिक रूप से मंजूरी मिल गई। लेकिन कोच की उपलब्धता के कारण देरी हुई। जब मैं प्रधानमंत्री से मिला, तो मैंने फिर से विस्तार का अनुरोध किया। उन्होंने मुझे आश्वासन दिया और अब अधिकारियों ने सेवा की पुष्टि कर दी है।”

Skyview Team

Skyview

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment